अपने प्रतिष्ठानों, चुनावी कैंपियन आदि के स्पेशल वीडियो बनाने और और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें : 94145 09238

लायंस क्लब पीलीबंगा द्वारा निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोज

लायंस क्लब पीलीबंगा द्वारा निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन

पीलीबंगा :  लायंस क्लब द्वारा रविवार को श्री अरोड़वंश धर्मशाला, में विशाल निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 240 मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 63 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनमें से 16 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल की बस द्वारा रवाना किया गया। यह शिविर डॉ. एसएस टांटिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं जन सेवा हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।  इस सेवा कार्य में श्री अरोड़वंश सभा एवं श्री रामस्वरूप लीला का विशेष सहयोग रहा। श्री अरोड़वंश सभा की ओर से जयप्रकाश बलाना, करण बलाना, दीपक कामरा एवं रोहन अरोड़ा ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम प्रभारी  संजय सरना व क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ संजीव वढ़ेरा ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज सेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी सेवा प्रकल्प आयोजित करता रहेगा। क्लब सचिव लॉयन सर्वजीत सिंह कंग ने बताया कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लॉयन रमन बाघला , पूर्व जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन राजेश जैन, लॉयन राकेश लीला,लॉयन अमित मरेजा , लॉयन विकास मरेजा , लॉयन अशोक गोयल, लॉयन अशोक कंधारी , लॉयन नवदीप गोयल, लॉयन गौरव अरोड़ा,लॉयन लवनीश बंसल सहित लायंस क्लब के अनेक सदस्यों ने अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में आए मरीजों एवं उनके परिजनों ने लायंस क्लब पीलीबंगा, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। लायंस क्लब पीलीबंगा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, स्टाफ एवं सेवा कार्य में जुटे प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
फोटो 26 पीएलबी 1 शिविर में मौजूद डॉक्टर्स व क्लब पदाधिकारी।

30-Nov--0001 08:28 PM

UPLOAD NEWS & GET PUBLISHED

Share breaking news, events, or announcements in minutes.Fill in the details, upload media, and publish your news for local readers instantly.

HOW IT WORKS
  • 1 Enter your details and news information.
  • 2 Upload media and publish your news.
  • 3 Your news will be published instantly for local readers.
pilibangaonline © 2026. All Rights Reserved.