अपने प्रतिष्ठानों, चुनावी कैंपियन आदि के स्पेशल वीडियो बनाने और और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें : 94145 09238

नया मंच द्वारा 'जश्न ए पीलीबंगा' कवि सम्मेलन का आयोजन

पीलीबंगा : गांधी स्टेडियम रविवार शाम को 'जश्न ए पीलीबंगा' कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 इस कवि सम्मेलन का आरंभ सरस्वती पूजन के साथ मुख्य अतिथि विधायक विनोद गोठवाल व गौशाला अध्यक्ष संजय माझूं के द्वारा किया गया।

नया़ मंच के  द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित ‘जश्न-ए-पीलीबंगा’ कवि सम्मेलन सदारत हनुमानगढ़ से पधारे डॉ. प्रेम भटनेरी ने की। उन्होंने अपना मिसरा “उसका इक़बाल सितारों की तरह होता है” सुनाकर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। नया़ मंच के संस्थापक मदन गोपाल ‘अलौकिक’ ने अपनी चर्चित रचना “कच्चो कोठो चोंतो रह्यो” प्रस्तुत कर समां बांधा, वहीं मांगीलाल ‘बावरा’ ने “गुज़रेगा कैसे दिसंबर हमारा” सुनाकर खूब दाद बटोरी। कार्यक्रम के मंच संचालक भरत शर्मा  ने अपना शेर “मैंने हर बात को उर्दू में कहना मुनासिब समझा” सुनाया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। शायरा सुरभि शर्मा ने “बाप की बेटी को चिंता, मेरी आँखें सो न जाएँ” प्रस्तुत कर भावपूर्ण वातावरण बनाया। अनिल ‘हर्षित’ ने अपने तख़य्युल गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम में आर्य स्वामी (नोहर), प्रियांका वर्मा, चित्रकला 'बागड़ी', लालचंद 'मानव' सहित अनेक रचनाकारों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की। अंत में सह-संयोजक संजय बेनीवाल ने सभी अतिथियों, कवियों, श्रोताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस कवि सम्मेलन के चर्चित चेहरे हास्य कलाकार आर्या स्वामी खास आकर्षण का केंद्र रहे।  

30-Nov--0001 07:55 PM

UPLOAD NEWS & GET PUBLISHED

Share breaking news, events, or announcements in minutes.Fill in the details, upload media, and publish your news for local readers instantly.

HOW IT WORKS
  • 1 Enter your details and news information.
  • 2 Upload media and publish your news.
  • 3 Your news will be published instantly for local readers.
pilibangaonline © 2026. All Rights Reserved.