अपने प्रतिष्ठानों, चुनावी कैंपियन आदि के स्पेशल वीडियो बनाने और और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें : 94145 09238

पर्यावरण मित्रों द्वारा किया गया पौधारोपण, बांधे घोंसले

पर्यावरण मित्रों द्वारा किया गया पौधारोपण, बांधे घोंसले

पीलीबंगा: पर्यावरण मित्र संघ पीलीबंगा द्वारा भारतीय खाद्य निगम गोदाम, आदमदपुरा में पौधारोपण किया गया। जिसमें नीम, बेकन व जामुन के 16 पौधे  लगाए गए।
इस अवसर पर पक्षियों के लिए घोंसले व परिंडे भी लगाए गए । इस अवसर भारतीय खाद्य निगम प्रबंधक सुरेश कुमार मीणा ने कहा कि 
पेड़ प्रकृति का सबसे महत्वपूर्ण उपहार है। इनकी रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संयोजक  व वरिष्ठ साहित्यकार नरेश मेहन ने कहा कि हमें पार्क की तरह शहरों में जंगल बनाने चाहिए। जिससे पक्षी उनमें निवास कर सकें और हमें उनके लिए घोंसले ना बनाने पड़ें। पर्यावरण मित्र रमन कुमार ने कहा कि परिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने में पेड़ों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पर्यावरण प्रेमी जगदीश ने सभी पौधों की सारसंभाल की जिम्मेदारी ली।
इस पुनीत कार्य के लिए भारत विकास परिषद के पर्यावरण संयोजक 
नरेश मेहन ने "पेड़ लगाओ, धरती बचाओ" का संदेश देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया व वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
फोटो 28 पीएलबी 1 पौधारोपण करते पर्यावरण प्रेमी।

30-Nov--0001 05:51 PM

UPLOAD NEWS & GET PUBLISHED

Share breaking news, events, or announcements in minutes.Fill in the details, upload media, and publish your news for local readers instantly.

HOW IT WORKS
  • 1 Enter your details and news information.
  • 2 Upload media and publish your news.
  • 3 Your news will be published instantly for local readers.
pilibangaonline © 2026. All Rights Reserved.