अपने प्रतिष्ठानों, चुनावी कैंपियन आदि के स्पेशल वीडियो बनाने और और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें : 94145 09238

नियमित  टीकाकरण माइक्रोप्लान रिव्यू व ब्लॉक स्वास्थ्य समिति पीलीबंगा की बैठक आयोजित

नियमित  टीकाकरण माइक्रोप्लान रिव्यू व ब्लॉक स्वास्थ्य समिति पीलीबंगा की बैठक आयोजित

पीलीबंगा: पंचायत समिति के सभागार में मंगलवार को समस्त चिकित्सा अधिकारियों, सीएचओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की स्वास्थ्य विभाग के जिला डीपीसी डॉ प्रीतमोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान रिव्यू के लिए डब्ल्यूएचओ, बीकानेर से डॉ. अनुरोध की सहभागिता में मीटिंग का आयोजन करवाया गया। डॉ अनुरोध ने टीकाकरण से कोई वंचित ना रहे तथा कोई भी बच्चा व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से ना छूट पाएं के संबंध में नया माइक्रोप्लान तैयार कराया। WHO की तरफ से मीटिंग का संबोधन बीकानेर ब्लॉक के मॉनिटर सावन कुमार ने किया। कोई भी एरिया माइक्रोप्लान में वंचित ना रहे सभी गांव ,ढाणी, वार्ड ,मोहल्ला , हाई रिस्क एरिया( झुग्गी झोपड़ी स्लम्स एरिया, ईंट भट्ठे, खनन क्षेत्र ,नोमेड्स आदि) को माइक्रोप्लान में जुड़वाया। सभी एएनएम को अपने अपने उपस्वास्थ्य केन्द्र एरिया का नक्शा नए तरह से तैयार करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जिला डीपीसी डॉ प्रीतमोहिंदर सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्मिकों को अपने लक्ष्यानुसार व राज्य सरकार व‌ विभाग की प्राथमिकता देखते हुए कार्यक्रम संचालन करने पर जोर दिया गया। उनके द्वारा वर्तमान में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को प्राथमिकता मानते हुए उनके समस्त एएनसी जांच, पीएमएसएमए पर विशेष जांच करवाने व प्रसव नियोजन पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की मैपिंग के अनुसार कार्यकर्ता को नियमित विजिट करने व आशा सहयोगिनी के माध्यम से उनकी मानिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में बीपीओ राकेश जोशी द्वारा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मैनेजमेंट हेतु राज्य सरकार की गाइडलाइन प्रसव पूर्व देखभाल (सामूहिक प्रयास) का पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन देते हुए मातृ व शिशु मृत्यु की रोकथाम हेतु हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की सामूहिक देखभाल के माध्यम से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना, राजश्री योजना, जेएसवाई योजना की समीक्षा करते हुए पेंडेंसी को गंभीरता से लिया गया व 5 दिवस में पेंडेंसी को समाप्त करने के निर्देश दिए गए।  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जल नमूनों की जांच हेतु पीएचईडी लैब में भिजवाने हेतु निर्देशित किया गया। एनसीडी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सीएचओ को समस्त कार्य व लक्ष्यों को निर्देशित किए अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए ।  एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए दवाओं की समय पर डिमांड बनाकर सप्लाई लेने व स्कूल व आंगनबाड़ी से समन्वय कर इनका समुचित उपयोग सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया गया। 
    राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत डिफरेंसिएट टीबी स्क्रीनिंग , जियो टैंगिग व टीबी रोगियों को पोषण की 6 किटें उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया। आरसीएच कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मिसिंग इम्यूनाईजेशन शून्य करने, गर्भवती का रजिस्ट्रेशन 12 सप्ताह के भीतर करके, 4 एएनसी जाचं व संस्थागत प्रसव करवाने हेतु निर्देश देते हुए हाई रिस्क गर्भवती पर अधिक फोकस करते हुए नियमित फॉलोअप की आवश्यकता पर जोर दिया गया। यूएनडीपी के कोर्डीनेटर विजय अग्रवाल द्वारा टीकाकरण के दौरान की जाने वाली गतिविधीयों की एन्ट्री यूविन पोर्टल पर करने के निर्देश दिए गए तथा यूविन पोर्टल की समीक्षा करते हुए कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया गया। बीपीओ द्वारा समस्त लाभार्थियों के पास उपलब्ध ममता कार्ड में समस्त प्रकार की आवश्यक एन्ट्री टीकाकरण के दिवस ही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। वर्तमान मौसमी बिमारीयों की समय को देखते हुए एंटीलार्वा गतिविधियां आयोजित करने सूखा दिवस का प्रचार प्रसार करने व बुखार संबंधित दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने बीमारियों की रोकथाम करने के निर्देश दिए। जिला नोडल अधिकारी अनीश गांधी द्वारा मां योजना सर्वे व पीएमजेवाई कार्ड डिस्ट्रिब्यूसन व ई केवाईसी करने हेतु समस्त कार्यकर्ता व आपरेटर को प्रशिक्षण देते हुए कार्ययोजना के अनुसार समय पर लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रभारी रिछपाल सिंह द्वारा एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आभा, सी-बैक फॉर्म, डायग्नोस, फॉलोअप, ट्रीटमेंट बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बीपीओ द्वारा मिसिंग इम्यूनाइजेशन, मिसिंग प्रसव, एनसीडी तथा सीएचओ से संबंधित आयुष्मान आरोग्य पोर्टल की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए इसके साथ ही राजश्री और लाडो योजना की लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए व जिनका भुगतान किन्हीं अन्य जिलों के संस्थान की पेंडेंसी के कारण बकाया है उनकी लाईन लिस्ट बनाकर ब्लाक को भिजवाया जाने हेतु निर्देशित किया। बीपीओ द्वारा बाल मृत्यु एवं मातृ मृत्यु की समय पर रिर्पोटिंग करने, ओडीके पर ऑनलाईन करने व मृत्यु की वर्बल ऑटोप्सी के माध्यम से सामाजिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में समस्त सैक्टर प्रभारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ऑपरेटर एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

30-Nov--0001 05:55 PM

खबर अपलोड करें & प्रकाशित करें

ब्रेकिंग खबर, इवेंट, या घोषणाओं को मिनटों में साझा करें। जानकारी भरें, मीडिया अपलोड करें, और अपनी खबर स्थानीय पाठकों को तुरंत प्रकाशित करें।

कैसे काम करता है
  • 1 अपनी जानकारी और खबर की जानकारी भरें।
  • 2 मीडिया अपलोड करें और अपनी खबर प्रकाशित करें।
  • 3 अपनी खबर स्थानीय पाठकों को तुरंत प्रकाशित की जाएगी।
pilibangaonline.com © 2026. सर्वाधिकार सुरक्षित।