अपने प्रतिष्ठानों, चुनावी कैंपियन आदि के स्पेशल वीडियो बनाने और और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें : 94145 09238

आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भाजपा नगर मंडल पीलीबंगा ने आयोजित किया विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन
आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

पीलीबंगा, 23 अगस्त 2026। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल पीलीबंगा द्वारा आज अरोड़वंश धर्मशाला, पीलीबंगा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के पूर्व सांसद एवं संभाग प्रभारी जसवंत बिश्नोई, निकाय चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर, पीलीबंगा विधानसभा विस्तारक धर्मेंद्र बड़ेतिया, जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, द्रोपती मेघवाल, सांसद प्रत्याशी प्रियंका बैलान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नाहटा सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा नगर मंडल अध्यक्ष हनीष ग्रोवर, देहात मंडल अध्यक्ष नाथू बगड़िया, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रणवीर डेलू एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरजिंदर सिंह निकाय प्रभारी पवन मित्तल विजय सहगल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटें और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का सबसे मजबूत आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी नगर पालिका चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए आमजन से संपर्क बढ़ाना होगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आगामी निकाय चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा नगर मंडल पीलीबंगा की ओर से उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

30-Nov--0001 06:54 PM

UPLOAD NEWS & GET PUBLISHED

Share breaking news, events, or announcements in minutes.Fill in the details, upload media, and publish your news for local readers instantly.

HOW IT WORKS
  • 1 Enter your details and news information.
  • 2 Upload media and publish your news.
  • 3 Your news will be published instantly for local readers.
pilibangaonline © 2026. All Rights Reserved.